Saturday , 29 August 2026

महराजगंज की कबड्डी को मिली बड़ी उड़ान

महराजगंज की कबड्डी को मिली बड़ी उड़ान

विवेक वर्मा बने यूपी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव

 

प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

 

महराजगंज। नवजीवन कबड्डी अकादमी, महराजगंज के खिलाड़ी एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विवेक वर्मा को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से महराजगंज के कबड्डी जगत में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अयोध्या के पूर्व सांसद के पुत्र विकास सिंह ने विवेक वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

विवेक वर्मा लंबे समय से कबड्डी खेल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही उन्होंने महराजगंज में कबड्डी को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया है। उनके प्रदेश स्तरीय संगठन में शामिल होने से जिले के खिलाड़ियों को नई उम्मीद जगी है।

कबड्डी संगठन को नई दिशा और गति

 

जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विवेक वर्मा के अनुभव, सक्रियता और खेल के प्रति समर्पण से उत्तर प्रदेश में कबड्डी संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही महराजगंज की प्रतिभाओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

नवनियुक्त संयुक्त सचिव विवेक वर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा महराजगंज सहित पूरे प्रदेश की कबड्डी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

विवेक वर्मा की नियुक्ति पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शांति शरण मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवानंद सिंह, संयुक्त सचिव हीरामन चौरसिया तथा निर्णायक एनुद्दीन सिद्दीकी, नसरुद्दीन सिद्दीकी और कमरुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना दी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …