रंजिश में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले डंडे-हॉकी
जगतपुर के जोगमग्दीपुर अंडरपास के पास मारपीट, 9 नामजद समेत 16 पर एफआईआर
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के जोगमग्दीपुर अंडरपास के पास शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
वायरल वीडियो में बाइक सवार कुछ युवकों के हाथों में डंडे और हॉकी दिखाई दे रही हैं। कुछ युवक घटना के बाद बाइक से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की थीं।
मामले में उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और सात अज्ञात समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों में साईपुर निवासी सचिन पटेल, अयोध्या बक्स पुरवा निवासी विनीत, महादेवन का पुरवा निवासी हर्केश, गिरधारी का पुरवा निवासी विनोद यादव, हरदी टीकर निवासी अविनाश सिंह, राहुल सिंह व अभिषेक सिंह, भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज सिंह मजरे इकौना निवासी जयकरन पटेल तथा उतारपारा निवासी निखिल शामिल हैं।
थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि मामले में नौ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
