Tuesday , 14 July 2026

Bride : शादी बाद ससुराल जा रही दुल्हन भागी जांच में जुटी पुलिस 

Bride : शादी बाद ससुराल जा रही दुल्हन भागी जांच में जुटी पुलिस 

Bride शादी के बाद। बदायूं में  विदा कराकर युवक जैसे ही अपनी दुल्हन को लेकर कस्बे से निकला।

इसी दौरान दुल्हन ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक ऐसी आवाज सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।

कार रुकते ही Bride व उसका भाई कार से उतरकर भाग निकले।

हालांकि लोगों ने Bride को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस दुल्हन और उसके भाई को कोतवाली ले गई।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नरेशपाल के बेटे रवि की शादी नहीं हो रही थी।

तो पिता ने बेटे की शादी कराने के लिए काफी लोगों से कहा। लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई।

नरेशपाल के पास दातागंज के वाले दो लोगों ने फोन किया और कहा कि अगर अपने बेटे की शादी करनी है

तो हमारे पास कुछ युवतियां हैं, आकर पसंद कर लो। इसके बाद नरेशपाल अपने बेटे रवि और कुछ ग्रामीणों के साथ दातागंज पहुंच गया।

वहां पर दो युवतियां थीं। दोनों युवतियों में से एक युवती को नरेशपाल ने बेटे के लिए पसंद कर लिया।

इसके बाद रवि और युवती की शादी करा दी गई। शादी के बदले में नरेशपाल ने 1. 20 लाख रुपये दे दिए।

रवि अपनी नई नवेली दुल्हन को कार में लेकर अपने घर के लिए चल दिया।

साथ में Bride का भाई भी था। जैसे ही वह दातागंज से निकले तो दुल्हन और उसके भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जैसे ही चालक ने कार को रोका तो दोनों उतरकर भागने लगे।

लोगों ने पकड़ा  पुलिस Bride और उसके भाई को कोतवाली ले गई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …