Saturday , 29 August 2026

CM yogi: पीपीपी मोड पर स्थापित केएमसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का उद्घाटन 

CM yogi: पीपीपी मोड पर स्थापित केएमसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का उद्घाटन 

CM yogi: महराजगंज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान

प्रदेश के पहले पीपीपी मोड पर स्थापित केएमसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मेडिकल छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए मा मुख्यमंत्री जी ने कहा कि

हमारी सरकार इस वर्ष 30 अक्टूबर को आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाने जा रही है।

आरोग्यता के प्रतीक और प्रदेश के पहले पीपीपी मोड पर स्थापित केएमसी मेडिकल कॉलेज

CM yogi हॉस्पिटल के उद्घाटन पर मैं महराजगंज वासियों के साथ शांति फाउंडेश,

CM yogi मेडिकल कॉलेज की टीम सहित सभी लोगों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक महराजगंज सहित पूर्वांचल विकास से अछूता रहा।

CM yogi यहां स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता सुविधाओं का पूर्णतः आभाव था।

जिसका परिणाम था, इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी बीमारियां, जिन्होंने इस क्षेत्र की लाखों जिंदगियां लील लीं।

आज ही पूर्वाह्न में महराजगंज को 940 करोड़ रुपए से अधिक राशि की परियोजनाओं की सौगात मिली है

और अपराह्न में प्रदेश के पहले पीपीपी मोड पर आधारित मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हो रहा है।

मा मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में जो भारत दुनिया के दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था था

और सभी ने मान लिया था कि भारत की नियति यही दसवां स्थान है।

मोदी जी ने मात्र 10 वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तब्दील कर दिया

और आगामी ढाई से तीन वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

तीसरी अर्थव्यवस्था होने का अर्थ होगा बढ़ी हुई आय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर शिक्षा, अच्छी

कनेक्टिविटी और रोजगार के बेहतर अवसर

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2017 तक उत्तर प्रदेश की स्थिति भी अत्यंत खराब थी।

2017 से राज्य और केंद्र की सरकार ने टीम के रूप में कार्य किया। जिसका परिणाम सबके सामने है।

आज जवान, किसान, महिला सबका विकास हो रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सहित सभी सेवाएं बेहतर हुई हैं।

पहले जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मात्र एक मेडिकल कॉलेज था। वह भी आधा बीमारू था।

वहीं आज प्रदेश में 64 जनपदों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।

बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज अपनी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स को टक्कर दे रहा है।

कहा कि एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को उत्तर प्रदेश पूरा करेगा।

हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाया जाएगा।

मा मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज मोदी जी ने गरीब को ₹ पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर आयुष्मान

भारत योजना के माध्यम से दिया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पहला राज्य है

जिसने 5 करोड़ 14 लाख से अधिक लोगों को गोल्डेन जारी कर दिया है। इस कार्ड के माध्यम से

कार्डधारक किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में अपना निःशुल्क उपचार करवा सकता है।

मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि म उत्तर प्रदेश में सिर्फ इस वर्ष 17 नए मेडिकल कॉलेज शुरू हो रहे हैं।

पीजी की सीटे ज्यादा हुई हैं। स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए भी योग्य शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी।

बल्कि हर गांव में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा सुलभ होगा।
आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ

लॉ यूनिवर्सिटी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी जैसे उच्चस्तरीय संस्थान खुल रहे हैं।  क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

मा मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में केएमसी हॉस्पिटल और शांति फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए

भविष्य के लिए शुभकामना प्रेषित किया। कहा कि सबको हृदय से बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त करता हूं

शांति फाउंडेशन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए इस  विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है।

इस लक्ष्य में विकसित स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा महत्वपूर्ण घटक है।

इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोदी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

Cmyogi इसका परिणाम उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा तेजी से होता सुधार है।

इससे अवसर पर मा मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विनय श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और अधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व मा. मुख्यमंत्री जी ने केएमसी मेडिकल कॉलेज का फीता काटकर उद्घाटन किया।

एनआरसी वार्ड, फिजियोलॉजी वार्ड, एनाटॉमी कक्ष, लेक्चर थियेटर आदि का निरीक्षण किया

नए प्रशिक्षु डॉक्टरों और चिकित्सकों से संवाद किया।  प्रशिक्षित डॉक्टरों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …