Tuesday , 14 July 2026

thief:Mobileचोरी हो गई दरोगा जी की CUG वाली मोबाइल -ढूंढ रही पुलिस

Mobile thief:चोरी हो गई दरोगा जी की CUG वाली मोबाइल -ढूंढ रही पुलिस

 

Mobile thief जमीन उस समय खिसक गई जिस समय दरोगा जी का मोबाइल चोर आंख झपकते ही मार दिया ।

ऐसे में उठने लगा सुरक्षा कर्मियों पर सुरक्षा का प्रश्न चिन्ह ढूंढते रह गई पुलिस नही मिला मोबाइल

यूपी की राजधानी लखनऊ में Mobile thief पुलिस वालों को ही चूना लगा दिया।

डीसीपी कार्यालय दक्षिण कार्यालय के सामने होटल पर दरोगा और दीवान चाय पी रहे थे।

चोरों ने उन्हीं के साथ कारनामा कर दिया। जो चोरों के रखवाली करते हैं

दरोगा और दीवान को इस बारे में काफी देर तक जानकरी ही नहीं हुई कि Mobile thief हो गए हैं।

चाय की चुस्की के साथ दरोगा जी का मोबाइल गायब 

चाय की चुस्की लेने के बाद सीयूजी नम्बर समेत निजी नम्बर वाले मोबाइल चोरी होने का पता चला।

आनन-फानन में सर्विलांस की मदद से चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट को तलाशा गया।

15 दिन की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पीजीआई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

दरोगा जी का कुर्सी पर रखा मोबाइल, ध्यान हटते ही चुरा ले गए चोर खोज रही पुलिस

दरोगा राम औतार गुप्ता डीसीपी दक्षिण कार्यालय में तैनात है।

ऑफिस पहुंचने के बाद चाय पीने के लिए दीवान रविंद्र कुमार संग चाय के होटल पर गए थे।

चाय का आर्डर देने के बाद दरोगा और दीवान बात करने लगे।

इस बीच दोनों ने मोबाइल फोन कुर्सी पर रख दिए। चाय खत्म होने के बाद मोबाइल उठाने के लिए मुड़े।

तो पैरों तले जमीन सरक गई

आंख से काजल चुराने की तर्ज पर दरोगा और दीवान के मोबाइल फोन चोर उठा ले गए।

बातचीत में मग्न पुलिस कर्मियों को चोरों की आहट तक पता नहीं चली।

दरोगा के Mobile thief हुए हैंडसेट में सीयूजी और प्राइवेट नम्बर के सिम लगे थे।

वहीं, दीवान के मोबाइल में प्राइवेट सिम था। हैंडसेट चोरी होने की बात को गोपनीय रखा गया।

चोरी हुए मोबाइल वापस नहीं मिलने पर शनिवार को दरोगा पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

पूरा प्रयास करने के बाद भी मोबाइल हाथ नहीं लगा पुलिस सर्विस लाइन पर नंबर लगाकर ढूंढ रही है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …