Sunday , 30 August 2026

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं,अफवाहों से बचें: डीएम 

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं—अफवाहों से बचें: डीएम 

महराजगंज । जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों Rumor पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है।

उन्होंने महाष्टमी और रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

अफवाहों से बच्चे

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाएं।

क्या है उपाय

यदि किसी एक पेट्रोल पंप पर ईंधन समाप्त हो जाता है तो नजदीकी दूसरे पेट्रोल पंप से आसानी से डीजल-पेट्रोल प्राप्त किया जा सकता है।

डीएम ने आगे बताया कि जनपद में ईंधन और गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठक कर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

डीएम ने किया अपील

प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
अंत में उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे न तो किसी अफवाह पर ध्यान दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …