Saturday , 29 August 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दरौली, गूंजा जन-

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दरौली, गूंजा जन-

गण-मन; ऐ मेरे वतन के लोगों से भावुक हुआ माहौल

 

 

महराजगंज। 15अगस्त 026 के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरौली क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का अनूठा माहौल देखने को मिला। साधन सहकारी समिति दरौली, अंबेडकर पार्क, पंचायत भवन, डॉ. भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, एनएम सेंटर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय दरौली में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान रघुबंश सिंह ने देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद करते हुए लोगों को संबोधित किया।

शहीदों के बलिदान को किया नमन

उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष से मिली है। नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।

इसके बाद गौरी शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की गौरवगाथा से लोगों को भावुक कर दिया। उनके संबोधन और ऐतिहासिक प्रसंगों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना और गहरी कर दी। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा सुनाई

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरौली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।इस मौके पर घनश्याम जैसवाल, राधारमण जैसवाल, रमाकांत प्रधान पति, गुलाब, राजू, गोविंद, धिरेन्द्र पाण्डेय, बैजनाथ, कोईल, रामदेव, सहित ढेर सारी जनसंख्या मौजूद रही।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …