Saturday , 29 August 2026

भीख गांव में शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को किया नमन

भीख गांव में शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को किया नमन

 

रायबरेली, 15 अगस्त 2026। जगतपुर थाना क्षेत्र के भीख गांव स्थित मिनी सचिवालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

ग्राम प्रधान अमर बहादुर यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

 

समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। इसी दिन हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजाद हुआ था।

जितेंद्र तिवारी ने  कहा कि देश की आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अनगिनत क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी नागरिकों को अपने धर्म और विचारों के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता प्राप्त है। हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए।

 

आपसी सौहार्द से ही देश करेगा तरक्की

 

प्रधान अमर बहादुर यादव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां विभिन्न प्रकार की फसलें पैदा की जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। सभी जाति और धर्म के लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ रहना चाहिए। आपसी सद्भाव से ही गांव, प्रदेश और देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, दिवाकर सिंह, राम अवध पांडेय, हीरा लाल पासी, राजोले, भगौती रैदास, राम मिलन, बिटाना, केशकाली, उर्मिला, सरिता सिंह, गीता सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज, रायबरेली यूपी जगतपुर ब्लॉक प्रभारी तेजपाल चौहान की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …