Saturday , 29 August 2026

कार्मेल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कार्मेल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

महराजगंज। कार्मेल इंटर कॉलेज धनेवा धनेई पुलिस लाइन महराजगंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना महराजगंज की थाना अध्यक्ष सरोजिनी वर्मा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

 

इस अवसर पर छात्र काउंसिल के विभिन्न पदों पर मनोनीत छात्राओं को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करने का संकल्प लिया।

 

समारोह के दौरान कार्मेल इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर जोशी ने मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष सरोजिनी वर्मा को मेमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना को मजबूत करना रहा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद चोरी का माल …