2027 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मॉल एवेन्यू लखनऊ के मीडिया हाल में रविवार, 16 अगस्त को संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Also Read This: दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी
बैठक में एआईसीसी की केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अमी अग्निक, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया तथा लखनऊ प्रभारी एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने सैकड़ों कांग्रेस बूथ अध्यक्षों, सचिवों और मंडल प्रभारियों के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. अमी अग्निक ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने नगर और बूथ क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क करने तथा जननायक राहुल गांधी के संघर्ष, नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Also Read This: थाना पट्टी में नवनिर्मित मेस का हुआ विधिवत उद्घाटन
यूपी में इंडिया गठबंधन की सरकार का दावा
वहीं लखनऊ प्रभारी अतुल सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा सरकार का मजबूती से मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को पूरी ताकत के साथ तैयार करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारों को पहुंचाना होगा।
अतुल सिंह ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया।
Also Read This: रवि शंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
