Saturday , 29 August 2026

आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर

आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर

एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

मांधाता प्रतापगढ़। आर.के. इंटरनेशनल स्कूल, धनीपुर मांधाता में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सपना, खुशी, सोनिया, गुलाब चंद, सृष्टि, आयुष और आदित्य को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की गई।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सत्यनिष्ठा को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में योगदान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आदित्य पांडेय, श्रीमती बेबी शुक्ला, प्रधानाचार्य अभिषेक प्रताप सिंह सहित शिक्षकगण सर्वेश सिंह, शिवम पांडेय, अरविंद मिश्रा (पत्रकार), हिमांशु पाण्डेय, मानु गुप्ता, मोनिका यादव, वंशिका यादव, शालू एवं रुचि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्र के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …