Saturday , 29 August 2026

साइबर ठगी की रकम का खेल, आठ गिरफ्तार

साइबर ठगी की रकम का खेल, आठ गिरफ्तार

 

फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम निकालता था गिरोह, चेक-एटीएम समेत दस्तावेज बरामद

 

रायबरेली संवाददाता। कोतवाली नगर और साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के नाम पर फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बाद रकम को कई खातों में ट्रांसफर कर एटीएम के जरिए निकाला जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में चार मध्य प्रदेश के इंदौर, तीन रायबरेली और एक बांदा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, बैंक चेक, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने राजघाट मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए बांदा के कतरा निवासी आनंद मिश्रा, रायबरेली शहर निवासी प्रभाकर श्रीवास्तव, हो अली नगर निवासी सईद मो. आजम, सत्य नगर निवासी मो. अकरम तथा इंदौर निवासी आकाश गौड़, जाती सेन, बबलू हर्वे और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

 

फर्जी फर्म बनाकर खोलते थे खाते

 

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य लोगों के नाम पर फर्जी फर्म पंजीकृत कराते थे। इसके बाद फर्म के नाम पर जीएसटी पंजीकरण और बैंक खाते खुलवाए जाते थे। साइबर ठगी से हासिल रकम इन खातों में मंगाने के बाद उसे कई अन्य खातों में भेजा जाता था। अंत में आरोपी एटीएम के जरिए रकम निकालकर आपस में बांट लेते थे।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. अकरम जिम संचालक है। पुलिस उसके जिम की भी तलाशी ले रही है और वहां आने-जाने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …