Saturday , 29 August 2026

प्रेमी से बात करने से रोका तो मां-बेटी ने कर दी पिता की हत्या

प्रेमी से बात करने से रोका तो मां-बेटी ने कर दी पिता की हत्या

 

एक माह से लापता श्रमिक का नहर पटरी किनारे मिला कंकाल, मां-बेटी गिरफ्तार—प्रेमी हिरासत में

 

रायबरेली संवाददाता। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बरायेंन मजरे हिलालगंज गांव में करीब एक माह से लापता 55 वर्षीय श्रमिक छोटे लाल पासी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक बेटी के प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत का विरोध करने पर पत्नी केशकली और बेटी छाया ने मिलकर छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से कुछ दूरी पर नहर की पटरी के किनारे दफना दिया।

 

पुलिस ने मामले में आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

बताया गया कि छोटे लाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। करीब एक माह पहले उनके लापता होने की सूचना उनके बेटे सतीश ने पुलिस को दी थी। सतीश मुंबई में बेकरी में काम करता था। पिता के लापता होने की जानकारी मिलने पर वह घर आया और काफी तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की। बाद में उसने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी।

 

बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छोटे लाल की पत्नी और बेटी को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर देर रात फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में नहर पटरी के किनारे से छोटे लाल का कंकाल बरामद किया गया।

मां-बेटी ने गला दबाकर की हत्या 

पुलिस के अनुसार, छाया मोबाइल पर अपने प्रेमी से बातचीत करती थी, जिसका छोटे लाल विरोध करते थे। 17 जुलाई की रात इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद के बाद छोटे लाल सो गए। आरोप है कि इसके बाद केशकली और छाया ने मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर पटरी के किनारे दफना दिया।

 

पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद कंकाल की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …