Saturday , 29 August 2026

उड़वा गांव में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा लेकर निकली प्रभात फेरी

उड़वा गांव में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा लेकर निकली प्रभात फेरी

 

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से हुआ आयोजन, बच्चों को बांटे गए लड्डू

 

रायबरेली। जगतपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगतपुर क्षेत्र के गांव उड़वा स्थित पूर्व माध्यमिक जूनियर स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद बच्चों को लड्डू वितरित किए गए।

 

प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। उन्होंने बच्चों से आपसी भाईचारे के साथ रहने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में से कोई आगे चलकर आईएएस, एसडीएम, शिक्षक या देश की सेवा करने वाला सैनिक बनेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और बच्चों ने “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उड़वा गांव में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

इस दौरान कुंवर मोहित  सिंह, कुंवर रोहित सिंह, रिद्धिमा सिंह, जागेश्वर, राम सिंह, तेजपाल सिंह, अमन कुमार ,कमला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

 

तेजपाल चौहान की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज जगतपुर ब्लॉक प्रभारी रायबरेली यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …