कोल्हुई पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा
10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
मैनहवा टोला इन्द्रजोत में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राम मैनहवा टोला इन्द्रजोत के पास छापेमारी कर करीब 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ मु०अ०सं० 118/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार सक्सेना तथा महिला कांस्टेबल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
PM News 18 Hindi News Website
