Sunday , 30 August 2026

2027 की जंग का बिगुल!

2027 की जंग का बिगुल!

समाजवादी पार्टी ने सदर सीट पर वरुण कुमार को बनाया प्रमुख चेहरा

 

वाहनों पर लगे प्रचार पोस्टरों से चुनावी माहौल गर्म, ‘विकास की ओर’ और ‘मिशन 2027’ का संदेश

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। समाजवादी पार्टी के ‘मिशन 2027’ अभियान के तहत महराजगंज सदर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में वरुण कुमार (BBA, MBA) का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। क्षेत्र में वाहनों पर लगाए गए बड़े-बड़े प्रचार पोस्टर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

विकास की डोर, वोट बढ़ें अखिलेश की ओर

पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ “मिशन 2027” और “318 विधानसभा महराजगंज सदर (सु.)” का उल्लेख किया गया है।

साथ ही “सेवा, शिक्षित एवं कर्मशील भावी प्रत्याशी” बताते हुए वरुण कुमार को विकास और जनसेवा का चेहरा प्रस्तुत किया गया है। पोस्टर पर “टूट रही विकास की डोर, वोट बढ़ें अखिलेश की ओर” तथा “जिंदाबाद-जिंदाबाद” जैसे चुनावी नारे भी प्रमुखता से लिखे गए हैं।

पोस्टर सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …