Saturday , 29 August 2026

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, आवागमन पर लगा ब्रेक!

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, आवागमन पर लगा ब्रेक!

 

गोपाला से गौरा दुबे जाने वाला मार्ग बदहाल, पुल के किनारे जानलेवा गड्ढों से ग्रामीण परेशान

सिसवा। क्षेत्र के गोपाला गांव से गौरा दुबे को जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। हिरनय नदी पर बने पुल और उसके किनारे स्थित श्मशान घाट से होकर गौरा दुबे जाने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल के किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता बताया जा रहा है। बावजूद इसके सड़क की बदहाल स्थिति पर जिम्मेदार विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

दर्जनों गांव प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बेहतर सड़क और सुगम आवागमन का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इस सड़क पर कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। पुल के किनारे बने गड्ढे यदि समय रहते नहीं भरे गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार विभाग इस बदहाल सड़क की सुध लेकर ग्रामीणों को राहत देता है या फिर दर्जनों गांवों के लोग इस रास्ते से मुंह मोड़कर किसी दूसरे मार्ग का सहारा लेने को मजबूर होते हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा पुल के किनारे बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …