कच्ची शराब के खिलाफ चौक पुलिस का ‘एक्शन’, गांव में मचा हड़कंप
जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में अचानक दबिश, पांच लीटर कच्ची शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read This: आकाशीय बिजली का कहर: मकान में लगीआग
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ गांव में मंगलवार शाम कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने अचानक दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Also Read This: दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे चौक थाना पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग भागने लगे।
Also Read This: ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान
इसके बाद पुलिस टीम ने घर और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान करीब पांच लीटर कच्ची शराब बरामद होने की बात पुलिस ने कही।
बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
गांव में बासमती पत्नी सुरेंद्र द्वारा कथित रूप से लंबे समय से कच्ची शराब के कारोबार किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकालने से पहले पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों का सामने आना जरूरी है।
चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
PM News 18 Hindi News Website
