Thursday , 30 July 2026

हनुमानगढ़ी के बलिया नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

­हनुमानगढ़ी के बलिया नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

 

जलकुंभी के बीच कई दिनों से फंसा था शव, दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने दी सूचना; शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

महराजगंज। नगर चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी स्थित बलिया नाले में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जलकुम्भी में फंसा था शव

जलकुंभी के बीच फंसे शव से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। घटनास्थल से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से नाले में पड़ा था, जिसके कारण उसमें सड़न शुरू हो गई थी।

सिनाख्त और घटना का कारणों में जुटी पुलिस 

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए जिले तथा आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराया जा रहा है

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ब्राह्मण समाज”— नर्वदेश्वर शुक्ल का बड़ा एलान

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ब्राह्मण समाज”— नर्वदेश्वर शुक्ल का बड़ा एलान भारत भूषण …