Thursday , 16 July 2026

CowDynasty: गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी,जाने क्या है नया सुविधा

CowDynasty: गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी,जाने क्या है नया सुविधा

CowDynasty: यूपी के महराजगंज में डीएम की अध्यक्षता में गोसदन मधवलिया पर बैठक हुई।

 

जिला प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक गोसदन परिसर में संपन्न हुई।

डीएम ने स्वदेशी नस्ल के गोवंशों के नस्ल सुधार हेतु दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने नस्ल सुधार हेतु चिन्हित गोवंश के विस्तृत अभिलेखीकरण के लिए भी कहा।

उन्होंने गोसदन में साइलेज बनाने का काम जल्द शुरु करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।

उन्होंने गो–कास्ट के निर्माण और बिक्री हेतु इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के साथ अनुबंध करें।

जिलाधिकारी ने गो–कास्ट की बिक्री की रणनीति बनाने का निर्देश दिया।

डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को विभिन्न माध्यमों से गोसदन की आय वृद्धि हेतु निर्देशित किया।

बैठक के उपरांत विधायक सिसवा ने कहा कि पहले CowDynasty: की स्थिति बेहद निराशाजनक थी।

गोसदन को आत्मनिर्भर बनाना है

वर्षों के प्रयास के परिणामस्वरूप गोसदन में काफी कार्य शासन–प्रशासन द्वारा कराया गया है।

डीएम ने कहा कि जरूरत CowDynasty: को आत्मनिर्भर बनाना है

गोसदन एक आदर्श प्रदेश के साथ–साथ देश के समक्ष भी प्रस्तुत करे।

उन्होंने गोसदन के गोबर उत्पादों के अतिरिक्त गोमूत्र आदि का विपणन भी रणनीति बनाकर किया जाए।

उन्होंने महिला समूहों को भी जोड़ने के लिए कहा ताकि उनको भी आय का अतिरिक्त साधन मिल सके।

गोसदन परिसर का निरीक्षण

CowDynasty: उन्होंने महिला समूहों से भी आगे आने का अनुरोध किया।

बैठक से पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने पूरे गोसदन परिसर का निरीक्षण किया ।

पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट, गोबर गैस प्लांट सहित हरे चारे आदि की व्यवस्था को देखा।

उन्होंने गोसदन में पशुओं की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया

गोसदन परिसर में कुल 537 पशु संरक्षित हैं। इन पशुओं के गोसदन में वर्तमान में लगभग

399 कुंतल भूसा और दान के माध्यम से 230 कुंतल पराली उपलब्ध है।

साथ ही 05.50 कुंतल चोकर भी दान के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

पौष्टिक आहार की व्यवस्था 

इसके अलावा पशुओं के लिए 01 एक्स में नेपियर घास, 03 एकड़ में जई

5 एकड़ में बरसीम की बुआई की गई है।पशुओं को अन्य पौष्टिक आहार भी दिया जाता है।

डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान योजना के प्रगति की जानकारी ली।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिन्हित में दो गायों ने बछड़ा/बछिया को जन्म दिया है।

जबकि 08 अन्य गर्भवती हैं , डीएम ने इस परियोजना के तहत चिन्हित गोवंशों की टैगिंग करते हुए ।

डीएम ने विस्तृत अभिलेखीकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि

 स्वदेशी गोवंश का सुधार 

स्वदेशी गोवंश का सुधार मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें।

इस संदर्भ में चयनित पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हेतु  हरा चारा सहित अन्य पोषक तत्व देने को कहा।

जिलाधिकारी ने जाड़े के दृष्टिगत काऊ–कोट भी पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित गोबर गैस प्लांट और

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के विषय में बीडीओ निचलौल से जानकारी ली।

गो कास्ट और वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि समूह के माध्यम से ही उत्पादित खाद की बिक्री भी की जा रही है।

Cow Dynastyकी सुरक्षा पर रखें विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं के अनुरोध पर उनके लिए निर्मित गो कास्ट को लेकर

पशुओं की सुरक्षा हेतु स्थान चिन्हित कर उसके तारबंदी का निर्देश दिया।

उन्होंने जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु पूरे परिसर की तारबंदी के लिए भी कहा।

CowDynasty: के पोषण स्तर में सुधार हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद,

एसडीएम निचलौल शैलेंद्र गौतम, बीडीओ निचलौल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने …