Sunday , 30 August 2026

Floating corpse:नारायणी नहर में तैरता दिखा बालिका का शव

 

Floating corpse:नारायणी नहर में तैरता दिखा बालिका का शव

यूपी के महराजगंज में नारायणी नहर में दिखा तैरता हुआ बालिका का शव भीड़ में तब्दील हो गया क्षेत्र

कड़ाके की ठंड में लोग सुबह के समय ठिठुरे हुए थे तो वही कुछ लोग बाहर निकले तो कुछ और देखा

मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले तो देखा कि नहर में एक बालिका का शव तैर रहा है।

देखते ही देखते लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और नहर के किनारे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Floating corpse शव मिलने पर सनसनी 

मिली खबर के मुताबिक घुघली और कोतवाली क्षेत्र के बीच बहने वाली नारायणी में शव मिलने पर सनसनी

सुबह के समय लोग घर से बाहर निकले थे कि उसी दौरान संदिग्ध हालात में मिलने पर

शव दिखाई देते ही क्षेत्र का बाजार गर्म हो गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन शिकारपुर में दिया।

मौके की सूचना पर चौकी इंचार्ज ने अपने हम हमराही के साथ पहुंच गए

शव को बाहर निकाला गया।  वैसे मामला चाहे जो भी हो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी और ना ही कारण पता चला है।

 मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस 

शिकारपुर नहर नारायणी शाखा में एक अज्ञात युवति की तैरती हुई शव की सूचना पाकर

थाना भिटौली के थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुटे।

शिकारपुर नहर नारायणी शाखा में लगभग एक अज्ञात युवती की लाश बहते हुए आ रही थी।

जिसकी सूचना डायल 112की व ग्राम प्रधान के द्वारा पुलिस चौकी शिकारपुर प्राप्त हुई।

चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष भिटौली को सूचित करते हुए

Floating corpse क्या है हुलिया 

मौके पर पहुंचे,नहर नारायणी में एक अज्ञात युवती (30वर्ष)उत्तर दिशा से बहती चली आ रही थी।

सूचना पर थाना प्रभारी भिटौली,चौकी प्रभारी भिटौली मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

जहां अज्ञात युवती का शव नहर नारायणी शाखा शिकारपुर पुल के पास मिली।

जिसकी हुलिया गोल चेहरा,गोरा बदन, गाढ़े नीले शूट सलवार जिस पर फूल बना हुआ।

गुलाबी कलर का फूल स्वेटर पहने हुए।खबर लिखे जाने तक युवती के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …