Sunday , 29 November 2026

Fertilizer: भुवनी साधन सहकारी समिति पर खाद का संकट, किसान परेशान

Fertilizer: भुवनी साधन सहकारी समिति पर खाद का संकट, किसान परेशान

Fertilizer: घुघली ब्लॉक, महराजगंज। घुघली ब्लॉक अंतर्गत भुवनी स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

समय पर खाद न मिलने से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं और खेतों में बुवाई कार्य प्रभावित हो रहा है।

खाली हाथ लौटे किसान 

Fertilizer: इस मौके पर समिति पर पहुंचे किसान भास्कर पांडे, छोटक, राम प्रवेश

प्रभु, रामश्री, उषा देवी, रोशनी, राजेश, भीमल, सुभान समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि

वे सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन खाद न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

खाद का कोई ठोस इंतजाम नहीं

Fertilizer: किसानों का कहना है कि समिति पर खाद की उपलब्धता का कोई ठोस इंतजाम नहीं है

और जानकारी देने वाला भी कोई कर्मचारी नहीं होता। इससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए

Fertilizer: ताकि खरीफ फसलों की बुवाई समय से हो सके और पैदावार पर असर न पड़े।

खरीफ की फसल का असल समय यूरिया छिड़काव का चल रहा है,

हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है

लेकिन समिति पर यूरिया नही उपलब्ध है ।जिससे किसानों को अपने खेतों करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि कई दिनों से वे खाद के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है

और समिति प्रबंधन से कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही।

प्रशासन की चुप्पी क्यों 

इस मुद्दे पर समिति प्रबंधन और कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला, जिससे किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा फेरबदल

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा फेरबदल कई एफएसओ के कार्यक्षेत्र बदले   रायबरेली …