Religion: भारत में गणेश चतुर्थी एक प्रमुख और धार्मिक त्योहार है
महाराजगंज गणेश चतुर्थी की पावन अवसर पर जिले के तमाम स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
इसी क्रम में शिकारपुर स्थिति गणेश मैरिज हॉल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश जी का जन्मदिन मनाया जाएगा
गणेश चतुर्थी एक प्रमुख और धार्मिक त्योहार है
भारत में गणेश चतुर्थी एक प्रमुख और धार्मिक त्योहार है। भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है।
भगवान गणेश, शिव और पार्वती के पुत्र हैं। भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है, इनमें विघ्नहर्ता, विनायक, बुद्धि के देवता प्रमुख हैं।
विघ्नहर्ता का अर्थ है कि वे सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस कारण से गणेश चतुर्थी को शुभता और समृद्धि का त्योहार माना जाता है।
कैसे होती है जन्मदिन की शरुआत
गणेश चतुर्थी की शुरुआत घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना से होती है। लोग भगवान गणेश की आराधना करते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ाते हैं।
कथाओं के अनुसार भगवान गणेश को मोदक बेहद पसंद है। मोदक एक प्रकार का लड्डू और फल प्रमुख होते हैं। यह पूजा दस दिनों तक चलती है और हर दिन लोग आरती करते हैं और भक्ति गीत गाते हैं।
इस पर्व के अंतिम दिन को “अनंत चतुर्दशी” कहा जाता है, जिस दिन गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
यह परम्परा शिवाजी महाराज के काल में शुरू हुआ
Religion गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने का सिलसिला मराठा शासक शिवाजी महाराज के काल में शुरू हुआ। 19वीं शताब्दी में, बाल गंगाधर तिलक ने इस त्योहार को सार्वजनिक रूप से मनाने की परंपरा शुरू की।
ताकि लोगों के बीच एकता और देशभक्ति का भाव जागृत हो। इस त्योहार ने समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने और सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान किया।
धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो गणेश चतुर्थी हमें भगवान गणेश की शिक्षाओं का पालन करने की प्रेरणा देती है। वे हमें सिखाते हैं कि हमें अपने जीवन में हर चुनौती का सामना धैर्य और समझदारी से करना चाहिये।
Religion गणेश जी की पूजा से हमें यह विश्वास मिलता है कि कोई भी बाधा इतनी बड़ी नहीं होती, जिसे हम अपने आत्मविश्वास और ईश्वर की कृपा से पार न कर सकें।
PM News 18 Hindi News Website

