Sunday , 30 August 2026

गोपाला सीएचसी पर लगा टीबी हेल्थ कैंप,192 का परीक्षण  4 मरीजों में मिली टीबी की पुष्टि

गोपाला सीएचसी पर लगा टीबी हेल्थ कैंप,192 का परीक्षण  4 मरीजों में मिली टीबी की पुष्टि

पुरैना/महराजगंज जिले के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला पर सी-19 टीबी हेल्थ health कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 192 लोगों का health स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 115 पुरुष और 77 महिलाएं शामिल थीं।

131 लोगों का एक्स-रे किया गया

जानकारी के मुताबिक कैंप के दौरान स्वास्थ्य टीम ने टीबी के संभावित मरीजों की पहचान के लिए एक्स-रे और स्प्यूटम जांच की।

health कुल 131 लोगों का एक्स-रे किया गया, जबकि 28 लोगों के स्प्यूटम की जांच की गई।

जांच के दौरान 4 व्यक्तियों में टीबी की पुष्टि हुई, जिनका इलाज तत्काल प्रारंभ कर दिया गया।

मरीजों को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी मरीजों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे नियमित उपचार जारी रख सकें।

कैंप में चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सेवाएं दीं।

इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह, सामुदायिक समन्वयक सत्येन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर रमीश खान, तथा एसटीएस (वि.ख. सिसवा) अजीत चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

टीबी मुक्त भारत अभियान

डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि खांसी तीन सप्ताह से अधिक रहने पर जांच अवश्य कराएं, क्योंकि टीबी का समय पर उपचार संभव है।

इस हेल्थ health कैंप के माध्यम से क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और टीबी से बचाव के लिए जनसंदेश भी दिया गया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पहले ही दिन धूप-उमस और बिजली ने नौनिहालों का लिया इम्तिहान 

स्कूल का समय बदला, मौसम ने बदला रंग! पहले ही दिन धूप-उमस और बिजली ने …