Saturday , 29 August 2026

जगतपुर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगे के रंग में रंगा कस्बा

जगतपुर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगे के रंग में रंगा कस्बा; सैकड़ों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

रायबरेली। जगतपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जगतपुर कस्बा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर के सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर एवं अधिकारी लाइक अहमद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

 

तिरंगा यात्रा में सीएचसी के डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय सहित पूरा स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ शामिल हुआ। इसके अलावा कस्बे के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

आजादी का पर्व महत्वपूर्ण: एलपी सोनकर

सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ और आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि यहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रहते हैं।

 

तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नेता एवं प्रदेश सचिव तथा पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा अतुल सिंह के सहयोगी कप्तान सिंह, रामदत्त पाण्डेय, गौरा के अनुराग गुप्ता, योगेंद्र सिंह, शिव कुमार पाण्डेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

तिरंगा यात्रा ने जगतपुर में देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

तेजपाल चौहान की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज जगतपुर ब्लॉक प्रभारी रायबरेली यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …