वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर सिंह को दोहरी जिम्मेदारी, पत्रकारों में खुशी की लहर
पुलिस मुखबिर न्यूज के ब्यूरो प्रभारी के साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के रायबरेली इकाई का जिला प्रभारी नियुक्त

रायबरेली संवाददाता। जनपद के ग्राम डिडौली, परगना एवं तहसील सदर निवासी वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर सिंह को पुलिस मुखबिर न्यूज राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्र का रायबरेली जिला ब्यूरो प्रभारी बनाए जाने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की रायबरेली इकाई का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, पत्रकार भवन प्रयागराज के संस्थापक/संयोजक डॉ. श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय की संस्तुति पर रवि शंकर सिंह को रायबरेली इकाई का जिला प्रभारी बनाया गया है। पत्रकारों ने कहा कि उनकी सक्रियता और निष्पक्ष पत्रकारिता को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी मिलना जिले के पत्रकार समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर सिंह समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पीड़ितों की आवाज को समाचारों के माध्यम से सामने रखने के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पुलिस मुखबिर न्यूज के जिला ब्यूरो प्रभारी के रूप में अपराध, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर तेजपाल चौहान, राजेंद्र बहादुर, विवेक तिवारी, राजकुमार यादव, सोनी कुमारी, विजय सिंह, संतोष सिंह सहित जिले के अनेक पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प
नवनियुक्त इकाई जिला प्रभारी रवि शंकर सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने उन्हें रायबरेली जिले की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की इकाई को मजबूत करने के साथ पत्रकार साथियों के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे और पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए निश्चित मानदेय/वेतन, बीमा, सुरक्षा व्यवस्था तथा पत्रकार आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज में भ्रष्टाचार, अपराध तथा अन्य ज्वलंत मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और उनके परिवारों के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।
रवि शंकर सिंह की नियुक्ति को लेकर जिले के पत्रकारों में उत्साह है और लगातार बधाई देने का सिलसिला शुरू है ।
राजेंद्र बहादुर की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज तहसील प्रभारी रायबरेली यूपी।
PM News 18 Hindi News Website
