Saturday , 29 August 2026

मेहनत का परचम: प्रिया पटवा और अंजली गुप्ता ने महाविद्यालय में लहराया सफलता का झंडा

मेहनत का परचम: प्रिया पटवा और अंजली गुप्ता ने महाविद्यालय में लहराया सफलता का झंडा

 

बीए में प्रिया पटवा तो बीएससी में अंजली गुप्ता रहीं अव्वल, 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान

 

महराजगंज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में वर्ष 2026 की स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो छात्राओं ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनों मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

स्नातक कला (बीए) तृतीय वर्ष में प्रिया पटवा पुत्री राजन पटवा, सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद महराजगंज ने 78.19 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं स्नातक विज्ञान (बीएससी) तृतीय वर्ष में अंजली गुप्ता पुत्री दिनेश गुप्ता, गबडुवा (हमीद नगर), महराजगंज ने 78.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में टॉप किया।

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर सम्मानित किया जाएगा

दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि को लेकर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान प्रिया पटवा और अंजली गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र दोनों छात्राओं को सम्मान प्रदान करेंगे।

महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन का कहना है कि दोनों छात्राओं की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद चोरी का माल …