टीसी मांगना पड़ा भारी! IGRS शिकायत के बाद अभिभावक को धमकी देने का आरोप, सहमा परिवार
प्रतापगढ़। छात्रा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C.) मांगना एक अभिभावक के लिए कथित तौर पर मुसीबत बन गया। टीसी उपलब्ध न होने पर अभिभावक द्वारा IGRS के माध्यम से शिकायत किए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन पर फोन कर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, IGRS शिकायत की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को होने के बाद छात्रा की मां और उसके दादा को फोन किया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें शिकायत को लेकर कथित रूप से धमकाया गया
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद से लगातार फोन और घर पहुंचकर धमकाने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे पूरा परिवार भय के माहौल में है। बताया गया कि छात्रा के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं और छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिवार का कहना है कि छात्रा का टीसी मांगने पर विद्यालय की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि IGRS में शिकायत करने के बाद शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच, धमकी देने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और छात्रा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।
वहीं, इस मामले में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। धमकी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
