Saturday , 29 August 2026

सड़क पर कुत्तों से बचने भागे कांवड़िए को कार ने मारी जोरदार टक्कर

सड़क पर कुत्तों से बचने भागे कांवड़िए को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर

 

रायबरेली संवाददाता। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर जा रहे करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग कांवड़िए को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग कांवड़िया लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। डिडौली गांव के पास अचानक तीन-चार कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में वह घबराकर सड़क की ओर भागा, तभी पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर सड़क किनारे जा गिरा।

 

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के सुनील सिंह और पिंटू सिंह ने घायल कांवड़िए को उठाकर तत्काल मदद की। घायल की हालत गंभीर होने के कारण वह अपना नाम-पता तक नहीं बता पा रहा था।

 

सुनील सिंह ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग कांवड़िए को 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल रायबरेली ले जाकर भर्ती कराया।

 

घायल कांवड़िए के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद वह अपना नाम बताने की स्थिति में नहीं था। खबर लिखे जाने तक घायल बुजुर्ग कांवड़िए की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …