Saturday , 29 August 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगा दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज

तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगा दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के परिसर में शनिवार को आजादी का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहरते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

वहीं विद्यालय की शिक्षिका जैस्मिन द्वारा प्रस्तुत ‘मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू’ गीत ने भी समारोह में विशेष रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

देशभक्ति कार्यक्रम रहा आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर रौनियार एवं विश्वामित्र पटेल, विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …