Sunday , 30 August 2026

दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम ने दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त विभाकर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुण्डा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत था। अभियोग दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में थाना कुण्डा पुलिस ने उपलब्ध सूचना एवं सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विभाकर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …