Friday , 28 August 2026

NH- पर मौत का तांडव: अर्टिगा से भिड़ी बाइक, 17 वर्षीय विकास की मौत

NH- पर मौत का तांडव: अर्टिगा से भिड़ी बाइक, 17 वर्षीय विकास की मौत

 

हादसे में साथी अखिलेश गंभीर, गुरचिहा गांव के पास मची अफरा-तफरी; पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

 

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास शुक्रवार दोपहर गोरखपुर-सोनौली NH- पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

हाईवे पर अचानक आई बाइक की गोरखपुर से सोनौली जा रही अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय विकास चौहान की मौत हो गई

जबकि उसका साथी अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

अचानक हाईवे पर आई बाइक, संभलने का नहीं मिला मौका

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुरचिहा गांव के पास हादसे की सूचना मिली। अर्टिगा कार संख्या UP53 LT 1699 गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक अचानक हाईवे पर आ गए। कार चालक को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका और बाइक कार के साइड हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

अस्पताल पहुंचते ही टूट गई सांसों की डोर

हादसे में कैथवलिया पाठक निवासी चंद्रभान चौहान के 17 वर्षीय पुत्र विकास चौहान और अखिलेश घायल हुए थे। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने विकास की जांच की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं अखिलेश का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विकास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस खंगाल रही हादसे की पूरी कड़ी

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।

पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइक हाईवे पर किस परिस्थिति में पहुंची, कार की गति कितनी थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई इन बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

हत्या के प्रयास के मामले में दो इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में दो इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार   प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों …