Tuesday , 13 October 2026

आकाशीय बिजली का कहर: मकान में लगीआग

आकाशीय बिजली का कहर: मकान में लगीआग,टीवी-पंखा-कूलर समेत वायरिंग राख


महराजगंज। घुघली क्षेत्र के बेलवा टिकर गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से राम समुझ जायसवाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

बिजली गिरने के बाद घर की वायरिंग जल गई और टीवी, पंखा, कूलर समेत कई घरेलू विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आकर खराब हो गए। घटना के बाद मकान में आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि बारिश के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली मकान पर गिरी। बिजली गिरने से घर की विद्युत वायरिंग पूरी तरह जल गई। इसके बाद टीवी, पंखा, कूलर सहित अन्य उपकरण भी जलकर खराब हो गए।

इसी दौरान मकान में आग लगने और धुआं उठने लगा, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए।जनहानि से बचा पूरा परिवार।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आकाशीय बिजली की इस घटना में मकान और घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से घटना का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

नन्दलाल गुप्ता की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास   रायबरेली। …