स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद ने लिया खूनी रूप, मुंशी को घेरकर चाकू से किया जानलेवा हमला!
सीने में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स में चल रहा इलाज; चार नामजद समेत सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
Also Read This: विधायक निधि में 35% कमीशन का कथित खेल
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर में मिट्टी डालने को लेकर चल रहा विवाद अब खूनी संघर्ष में बदल गया। शुक्रवार को निर्माण कंपनी के एक मुंशी को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। सीने में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, डेडौली निवासी छबीनाथ का 26 वर्षीय पुत्र हिमांशु पाल एक निर्माण कंपनी में मुंशी के पद पर कार्यरत है। कंपनी को नथईपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिट्टी डालने का कार्य मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग विद्यालय परिसर में मिट्टी डालने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर कंपनी और विरोध करने वालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
Also Read This: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
रास्ते में घेरकर बरसाए लाठी-डंडे, सीने में घोंपा चाकू
हिमांशु पाल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह नयापुर के पास से गुजर रहा था। तभी चार लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों तथा चाकू से हमला बोल दिया। हमले के दौरान सीने में चाकू लगने से हिमांशु गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
Also Read This: शिवमंदिर के सरोवर में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का उतराता शव
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज एम्स में चल रहा है।
Also Read This: आकाशीय बिजली का कहर: मकान में लगीआग
चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर भदोखर प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सीओ आशीष निगम ने बताया कि तेजा यादव, नयन यादव, अंकुश यादव निवासी कलसहा, सचिन सिंह निवासी नथईपुर समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही विवाद के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Also Read This: आंगनबाड़ी केंद्र बना कीचड़ का दलदल!
अब बड़ा सवाल यह है कि विद्यालय में मिट्टी डालने के विवाद में एक युवक पर हुए इस जानलेवा हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होगी?
रवि शंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर संवाददाता
PM News 18 Hindi News Website
