Saturday , 30 May 2026

CM yogi:सीएम योगी ने सरयू तट से सपा पर साधा निशाना,अगर मौका दिए तो……..

CM yogi:सीएम योगी ने सरयू तट से सपा पर साधा निशाना,अगर मौका दिए तो……..

CM yogi: रामनगरी अयोध्या के सरयू तट से अखिलेश यादव की तुलना रावण से करने के बाद

CM yogi: ने गुरुवार को गोरखपुर से भी उसी तरह निशाना साधा है।

सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आपने धोखे में आकर उन्हें मौका दे दिया

तो ये फिर वही काम करेंगे जो 2017 से पहले करते थे।ये कहीं ताड़का को भेजेंगे, कहीं खर दूषण को

कहीं चण्ड मुण्ड को लेकर जाएंगे, अव्यवस्था पैदा करेंगे। बेटी-बहन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे।

कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे। कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे।

कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे। कहीं पर्व और त्योहार के पहले दंगा भड़काएंगे।

सीएम योगी ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाई

वनग्राम में आयोजित दीपोत्सव में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सामाजिक एका का मंत्र देते हुए

जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर करारा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है,

कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है।

बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है।

जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया, वही काम बांटने वाले कर रहे हैं।

श्रीअयोध्याधाम में बुधवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद

CM yogi: ने गुरुवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पहुंचकर दिवाली मनाई

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

सुरक्षा में सेंध लगाई तो होगा राम नाम सत्य

कहा कि अब ऐसे तत्व जानते हैं कि जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा वह राम नाम सत्य की ओर चला जाएगा।

जबरन कानून हाथ को लेगा तो उसे मालूम है कि कानून उसको फांसी के फंदे तक लेकर चला जाएगा।

कोई राह में किसी बहन-बेटी की इज्ज़त से खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि

यह रास्ता उसे दुर्योधन और दुशासन की गति प्रदान कर देगा।

कोई दंगा कराकर पर्व और त्योहारों में खलल डालने का काम करेगा तो उसे भी अंजाम पता है।

 समृद्धि की गारंटी, सुरक्षित माहौल

आज सरकार ने सबको बिना भेदभाव सुरक्षा, सम्मान, विकास और समृद्धि की गारंटी दे रखी है।

सुरक्षित माहौल में ही समृद्धि आती है उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

सीएम योगी ने अयोध्या में बुधवार को आयोजित भव्य और दिव्य दीपोत्सव की भावपूर्ण चर्चा करते हुए कहा

कि राक्षसराज का अंत कर प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या आए तो दीपावली मनाई गई।

कहा कि जब भी दीपोत्सव कार्यक्रम होता है तो उसका प्रतिफल होता हैरामराज्य की स्थापना होती है।

रामराज्य वह होता है जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलता है।

न जाति, न भाषा, न क्षेत्र, न अगड़ा, न पिछड़ा, न छुआछूत-अश्पृश्यता का विभेद होता।

किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। यही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दस वर्षों से लगातार भाजपा की सरकार कर रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राशन, मकान, आयुष्मान, रसोई गैस समेत सभी योजनाओं

का लाभ लोगों को बिना भेदभाव मिल रहा। विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी।

यही तो रामराज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला के अपने मंदिर में प्रतिष्ठित न होने से

पिछले 500 वर्षों से रामराज्य की संकल्पना अधूरी थी। अयोध्या सुनी थी।

अयोध्या की पहचान जिस प्रभु राम से थी, वह ही वहां नहीं थे।

500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु रामलला इस वर्ष अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

यह वर्ष विशेष है, अद्भुत है, अलौकिक है और दुनिया को अचंभित करने वाला है।

हम सबके जीवन में भी कुछ अद्भुत होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास और विरासत के संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित कर रही हैं।

रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना विरासत के संरक्षण और विकास के समन्वित संकल्प की परिणति है।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Election :पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में गूंजा सियासी शोर

 Election:पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में गूंजा सियासी शोर भाभी प्रत्याशी मैदान में—मतदाता बोले: …