Sunday , 30 August 2026

MahaKumbh: प्रयागराज में डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही साकार

MahaKumbh: प्रयागराज में डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही साकार

पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाज़िरी को महाकुम्भ में किया गया डिजिटल

हाज़िरी लगाने में समय की बचत के साथ ही रिकॉर्ड मेंटेन करना भी हो रहा आसान

MahaKumbh: यूपी सरकार के डिजिटल महाकुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस साकार करते हुए दिख रही है।

पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाज़िरी MahaKumbh में डिजिटल हाजिरी हो गई है।

MahaKumbh में पुलिस कर्मियों को मेले में ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीक़े से दर्ज हो रही है।

समय की बचत के साथ रिकॉर्ड मेंटेन करने में भी हो रही आसानी

40 करोड़ श्रद्धालुओं करेंगे स्नान 

प्रयागराज में हो रहे MahaKumbh-2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं करेंगे स्नान

इनको सुरक्षित स्नान कराने के लिए लगभग 50 हज़ार पुलिस कर्मी तैनात होंगे।

बताते चलें कि कुम्भ मेला में आये पुलिस कर्मियों का सॉफ्ट स्किल, आपदा प्रबंधन के साथ

भौगोलिक स्थितियों की जानकारी आदि के लिए प्रशिक्षण चल रहा है।

डीजिटल हाज़िरी लगाने में समय की बचत

इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीके से रिकॉर्ड की जा रही है।

डीजिटल हाज़िरी लगाने में समय की बचत के साथ ही रिकॉर्ड मेंटेन करने में भी आसानी हो रही है।

इससे पूर्व अटेंडेंस के लिए पारंपरिक रजिस्टर का रख रखाव मुश्किल होता था।

ऐसा होने पर डिजिटल अटेंडेंस ने इन झंझटों से मुक्ति दिला दी है।

MahaKumbh मेला में आए लगभग 10 हज़ार से अधिक पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग हो चुकी है

 तीसरे चरण का प्रशिक्षण

MahaKumbh मेला में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से पुलिस कर्मी ड्यूटी करने आये है।

बायोमैट्रिक हाज़िरी के लिए उनकी सम्प्पूर्ण जानकारी फीड की जाती है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा …