Saturday , 29 August 2026

Religion: महराजगंज के दो युवा बने महादेव,1800किमी लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे

Religion: महराजगंज के दो युवा बने महादेव,1800किमी लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे

सोनू मोदनवाल 

Religion: यूपी के महराजगंज में जबरा भक्त, स्केटिंग से कर रहे 1800किमी लंबी कांवड़ यात्रा, करेंगे

अयोध्या से बद्रीनाथ तक चारधाम के दर्शन

महराजगंज, सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और देशभर में भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल चुके हैं।

इसी बीच महराजगंज जनपद के दो युवको ने ऐसी पहल की है, जो हर किसी को हैरत में डाल रही है।

स्केटिंग के जरिए करीब 1800 किमी यात्रा 

शिकारपुर चौराहे से दो युवको ने स्केटिंग के जरिए करीब 1800 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।

यह यात्रा न सिर्फ उनकी श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का भी संदेश देती है।

हरखपुरा गांव से स्केटिंग करते हुए निकले रितेश और गौतम ने अपने साथ

Religion: भारत का तिरंगा और सनातन धर्म का ध्वज भी थामा है।

इनका सफर अयोध्या, हरिद्वार, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों से होकर गुजरेगा।

युवको का जज़्बा

Religion: चारधाम यात्रा की तरह यह यात्रा कई कठिन रास्तों से होकर निकलेगी,

लेकिन इन युवको का जज़्बा हर चुनौती को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Religion: रितेश प्रजापति ने बताया कि सावन के महीने में लोग पैदल कांवड़ यात्रा करते हैं।

लेकिन उन्होंने इसे अलग तरीके से करने का निर्णय लिया है।

उद्देश्य स्केटिंग जैसे आधुनिक माध्यम से सनातन धर्म की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है।

आस्था की बड़ी पहल

Religion: इन युवको की यह पहल न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

बल्कि यह देश के युवको को संस्कृति से जुड़ने और फिटनेस को जीवन में अपनाने का भी संदेश देती है।

Religion:रास्ते भर लोग इनके इस अनोखे संकल्प से प्रभावित होकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा …