पेट्रोल-डीजल की गाड़ी आते ही उमड़ी भीड़,संचालक ने संभाली व्यवस्था
दिया भरोसा—सबको मिलेगा ईंधन
महराजगंज । जनपद के रामपुर महुवा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की गाड़ी पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ईंधन आने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और वाहन चालक बड़ी संख्या में पंप पर पहुंच गए, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
दोपहिया के साथ-साथ चारपहिया वाहन भी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
अफरा-तफरी का माहौल
भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पंप परिसर में जाम जैसे हालात हो गए। इसी बीच पेट्रोल पंप संचालक ने आगे आकर स्थिति को संभाला और माइक के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
संचालक ने स्पष्ट शब्दों में आश्वासन दिया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी को ईंधन मिलेगा।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे धैर्य रखें और बारी-बारी से लाइन में लगकर तेल लें। उनके इस आश्वासन के बाद भीड़ में कुछ हद तक शांति बनी और लोग व्यवस्थित तरीके से कतार में लगने लगे।
संचालक के पहल की सराहना
पंप कर्मचारियों ने भी सक्रियता दिखाते हुए वाहनों को क्रमवार लगवाया और सुचारू रूप से ईंधन वितरण शुरू किया। स्थानीय लोगों ने संचालक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे बड़ी अव्यवस्था होने से बच गई।
हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
