गुड्डू मिश्र के असमय निधन,शोकाकुल परिवार को सपा नेत्री सुमन ओझा ने बंधाया ढांढस
शोक संतप्त परिवार से मिलीं सपा नेत्री सुमन ओझा, जताई गहरी संवेदना
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के बांस पार मिश्र गांव निवासी गुड्डू मिश्र (पुत्र लालसा मिश्र), उम्र लगभग 40 वर्ष, के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन की खबर से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।
दिवंगत के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने समाजवादी पार्टी की कर्मशील महिला नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुमन ओझा उनके आवास पहुंचीं।
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी दिखीं सपा नेत्री सुमन ओझा
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी परिवार पूरी संवेदना के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
गांव के लोगों ने भी दिवंगत गुड्डू मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
PM News 18 Hindi News Website
