Saturday , 29 August 2026

भोजपुरी साहित्य-संस्कृति में महराजगंज का मान बढ़ा

भोजपुरी साहित्य-संस्कृति में महराजगंज का मान बढ़ा

 

डॉ. राणा प्रताप तिवारी को मिला ‘भोजपुरी विभूति सम्मान’

 

कजरी महोत्सव-2026 में हुआ सम्मान, साहित्य एवं संस्कृति जगत में खुशी की लहर

महराजगंज। भोजपुरी साहित्य, भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी को प्रतिष्ठित ‘भोजपुरी विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने से महराजगंज के साहित्य एवं शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।

देवरिया में रविवार, 16 अगस्त को भोजपुरी बिहान मंच ट्रस्ट एवं नागरी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कजरी महोत्सव-2026 में डॉ. तिवारी को सम्मानित किया गया।

उन्हें सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक नंदूजी मिश्र एवं शरद तिवारी भोजपुरिया ने सम्मान प्रदान किया।

कजरी महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ भोजपुरी प्रेमी, गायक, वादक तथा साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भोजपुरी भाषा, लोकगीत एवं लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित और आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले कलाकारों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान

डॉ. राणा प्रताप तिवारी को सम्मान मिलने पर जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार विश्व, मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव सहित डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. छट्ठू यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. विजय आनंद मिश्र, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. प्राची कुशवाहा, डॉ. अपर्णा राठी, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, डॉ. शांति शरण मिश्रा, राजीव द्विवेदी एवं श्रवण पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. तिवारी को मिला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान का सम्मान होने के साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान से महाविद्यालय की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान मिली है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …