Sunday , 30 August 2026

योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधूरे आवास पर होगी वसूली

योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधूरे आवास पर होगी वसूली

 

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं नगरीय निकायों के कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।

योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने प्रतिदिन सिसवा नगर पालिका में 100, नौतनवा और महराजगंज नगर पालिका में 50-50 तथा सभी नगर पंचायतों में 25-25 आवेदन कराने का निर्देश दिया। पीओ डूडा को रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और स्वनिधि पोर्टल पर लक्ष्य एवं पूर्ति की सूचना नियमित रूप से अपलोड कराने को कहा।

डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और वैश्विक नगरोदय समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

पीएम आवास योजना-शहरी 1.0 के ऐसे लाभार्थियों, जिन्हें पहली किस्त मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए वसूली के लिए आरसी जारी कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में किसी भी स्थिति में अपात्र व्यक्ति का चयन नहीं होना चाहिए। जांच के बाद ही पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

एक सप्ताह के भीतर सभी योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों से योजनावार एवं निकायवार अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आगामी बैठक में आवंटन और व्यय की सही स्थिति प्रस्तुत करने को कहा।

साथ ही ग्रांट रजिस्टर और संपत्ति रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा एक सप्ताह के भीतर सभी योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण की फोटोयुक्त आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्तमान वर्ष की योजनाओं के साथ-साथ पिछले वर्षों की अधूरी योजनाओं और निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। नगरीय निकायों में निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के कार्यों पर असंतोष जताते हुए अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एलडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पीओ डूडा सहित सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी करीब …