Saturday , 29 August 2026

Love affair: प्रेम मे धोखा की हैरान करने वाला ममला सामने आया

Love affair: प्रेम मे धोखा की हैरान करने वाला ममला सामने आया

Love affair:यूपी के संभल से प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक युवक ने पड़ोस की रहने वाली महिला का बसा बसाया घर संसार उजाड़ दिया।

युवक ने महिला के पति से उसकी पत्नी को लेकर अनाप-शनाब बातें बोंली, बात तलाक तक पहुंच गई।

Love affair: युवक ने तलाकशुदा महिला से नजदीकियां बढ़ाईं उसे अपनी बातों में फंसा लिया।

युवक ने महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया।

महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा, इस पर युवक मान गया, लेकिन शादी के दिन ही युवक ने धोखा दे दिया।

Love affair: दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए अपने दूल्हे का इंतजार ही करती रही।

मामला नखासा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले युवक का पड़ोसी की महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया।

इससे पहले उसने उस महिला के पति से उसका तलाक करवा दिया।

इसके बाद खुद ही युवक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी अस्मत से खेलता रहा।

कुछ दिन बाद महिला और उसके परिवार वालों ने युवक के परिवार वालों से दोनों शादी की बात कही।

इस पर युवक के परिवार वालों ने कुछ दिन का वक्त मांगा। शादी की तारीख पांच नवंबर तय की गई।

शादी की तारीख निकलते ही लड़की वालों ने तैयारियां शुरू कर दीं।

शादी की तारीख से पहले लड़के वालों ने लड़की वालों से 50 लोगों की बारात लाने की बात कही।

इस पर लड़की पक्ष राजी भी हुए। आरोप हैकि शादी से दो दिन पहले लड़के वालों ने

दहेज में कार और 50 की जगह 500 लोगों की बारात लाने की बात कह दी।

शादी के दिन नहीं आई बारात

लड़की वालों ने असमर्थता जता दी कहा कि अगर वह उनकी मांग पूरी नहीं करेंगे तो बारात भी नहीं लाएंगे।

शादी की तारीख भी आ गई लेकिन लड़के वाले बारात नहीं लाए।

दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हा और बारात का इंतजार ही करती रह गई।

शादी से दो दिन पहले ही महिला के घर वालों ने की थी शिकायत

बेटी की शादी को लेकर लड़की वालों को पहले ही डर सता रहा था।

संभल पुलिस से की थी शिकायत 

उन्हें डर था कि लड़के वाले शादी में कुछ न कुछ बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं और हुआ भी ऐसा।

लड़के वालों ने दहेज में कार और 500 बारातियों के लिए खाने के इंतजाम करने डिमांड कर दी।

हालांकि लड़की वालों को इस बात की पहले से आशंका थी।

इसलिए उन्होंने सोमवार को ही संभल पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर दी थी।

लड़की वालों ने लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …