Tuesday , 14 July 2026

Fraud : अभिनेत्री काजल निषाद सपा नेत्री एक बार फिर चर्चा में 

Fraud : अभिनेत्री काजल निषाद सपा नेत्री एक बार फिर चर्चा में 
Fraud : मुंबई स्थित गोरेगांव में दो डेवलपर्स और एक निर्माण कार्य आपूर्तिकर्ता सहित तीन लोगों पर

काजल ने आवासीय फ्लैट देने के नाम पर 70 लाख रुपये की Fraud का आरोप लगाया है।

काजल निषाद की तहरीर पर मुंबई के डिंडोशी इलाके की पुलिस ने मंत्री रियल्टीज की सरिता मंत्री,

सुनील मंत्री और सिनर्जी के मालिक शांति नारायण राठी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, मामले के एक आरोपित सुनील मंत्री का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं और

उन्‍होंने काजल के खिलाफ मानहानि का केस भी कर रखा है।

काजल निषाद ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने  जिस फ्लैट को देने का वादा था,वह विवादित

मुकदमे के अनुसार यह Fraud दिसंबर 2015 और फरवरी 2016 के बीच हुई थी।

तीनों आरोपियों ने गोरेगांव (पूर्व) में मंत्री सेरेन बिल्डिंग में एक फ्लैट बेचने के लिए काजल निषाद से

फ्लैट बेचने का मामला

46.60 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की थी।उस फ्लैट को बेचते समय, सरिता मंत्री और

शांति नारायण ने कथित तौर पर दावा किया कि फ्लैट का मालिकाना हक सरिता के पति सुनील का है।

इसके बाद, दोनों पक्षों द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और पंजीकरण की औपचारिकता भी पूरी की गई।

हालांकि, बाद में काजल निषाद को पता चला कि फ्लैट का स्वामित्व विवादित है।

भुगतान किए जाने के एक दिन बाद, वहां एक अदालती नोटिस भी चिपका दिया गया था।

समझौते में 85 लाख लौटाना था, मिला 15 लाख

उन्हें अपने फ्लैट का कब्जा नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपने पैसे की मांग की।

समझौते में 85 लाख लौटाना था, मिला 15 लाख ऐसे खेल पर उठ रहे सवाल या निशान

2021 में एक मध्यस्थ के माध्यम से समझौते की कोशिश हुई, जिसमें यह तय हुआ कि

तीनों आरोपी कुल 85 लाख रुपये वापस करेंगे। काजल का आरोप है कि

आरोपियों ने केवल 15 लाख का ही भुगतान किया, शेष 70 लाख का भुगतान अभी तक नहीं किया गया।

आरोपियों पर धोखाधड़ी

काजल निषाद की शिकायत पर डिंडोशी पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी और

आपराधिक विश्वासघात सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

आरोपित ने दायर किया है मानहानि का मुकदमा मामला न्यायालय में विचाराधीन है

मुकदमे के एक आरोपित सुनील मंत्री का कहना है कि उनका इस फ्लैट से कोई लेना-देना नहीं है।

यह फ्लैट उनकी कंपनी ने 2013 में सिनर्जिक कंस्ट्रक्शन को बेचा था।

सिनर्जी कंस्ट्रक्शन और काजल निषाद के बीच

सिनर्जी कंस्ट्रक्शन और काजल निषाद के बीच फ्लैट की बिक्री को रद्द करने का मामला फाइनल हो गया था

और यह तय हुआ था कि शांति नारायण काजल को 40 लाख रुपये देंगे।

उन्होंने 15 लाख रुपये का भुगतान किया और बाकी की रकम काजल निषाद द्वारा पंजीकृत

दस्तावेज पेश करने के बाद दी जानी थी। जब पुलिस ने पहले संपर्क किया।

तो मैंने उन्हें एक लिखित बयान दिया था और अपना पक्ष बताया था।

गोरेगांव कोर्ट में काजल पर मानहानि 

मैंने 2018 में गोरेगांव कोर्ट में काजल निषाद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है।

वहीं शांति नारायण राठी का कहना है कि उक्त फ्लैट काजल निषाद को बेचा गया था।

लेकिन कंपनी के अन्य मामलों में कोर्ट लिक्विडेटर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।

राठी ने कहा कि मेरी कंपनी ने काजल निषाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

और डीड रद्द होने के बाद उन्हें 40 लाख रुपये वापस करने का फैसला किया

उन्होंने कहा कि हमने 15 लाख रुपये भी दिए और उनसे वादा कियाकि बाकी पैसे भी दिए जाएंगे।

यही बात पुलिस के सामने भी पेश की गई और इन सबके बावजूद एफआईआर दर्ज की गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …