Chhath parv:डीएम अनुनय झा ने राम मनोहर लोहिया पार्क सरोवर में मां और मौसी के साथ मनाया छठ पर्व
Chhath parv: महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार मुख्यालय पर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर अस्ताचल सूर्य का पूजन किया।
जिलाधिकारी महोदय अपनी माता श्रीमती अलका झा, मौसी श्रीमती आभा झा व अन्य परिवारजनों के साथ
ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को
बांस की टोकरी में रखकर पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे।
उन्होंने अपनी माता के साथ अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया।
जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया।
डीएन ने अमृत सरोवर पर मनाया छठ पर्व
उन्होंने अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया।
उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और शांति की कामना की
सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा की छठ पर्व की
सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है
और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है।
भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है।
उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया।
एसपी ने दिया छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे।
उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की बधाई दिया।
डीएम ने परिवारजनों के साथ छठ पूजन के तहत प्रातःकाल में फिर से उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही, ओएसडी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
