Tuesday , 14 July 2026

Chhathparv:छठ पर्व के बिहाने जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार सूर्यदेव को ऊषा अर्घ्य दिया

Chhathparv:छठ पर्व के बिहाने जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार सूर्यदेव को ऊषा अर्घ्य दिया

Chhathparv:के महापर्व पर पीले लिबास में ,हाथ में पूजा की थाली,आस्था की डुबकी लगाने के लिए

सरोवर के किनारे सुर्य भगवान की इंतजार हो रही थी , कि इसी बीच पूरब दिशा में एक लालिमा दिखाई दी

और खत्म हो गई इंतजार की घड़ी, सूर्य दर्शन के बाद देवी स्वरूप मां ने सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य देकर

सबके जीवन में खुशहाली की कामना की और शुरू हो गया परंपरा का कार्यक्रम ।

दोस्तों वह कोई और नहीं महराजगंज के जिलाधिकारी अपनी माता श्रीमती अलका झा ।

मौसी श्रीमती आभा झा और अन्य परिवारजनों के साथ छठ पर्व मना रहे थे।

 सूर्योदय के पहले मां के साथ पहुंचे डीएम

डीएम ने परिवारजन के साथ सुर्योदय के पूर्व ही लोहिया पार्क  सरोवर पर स्थापित छठ घाट पहुंचे।

पार्क स्थित तालाब में उन्होंने और उनकी माता ने विधिपूर्वक सूर्य उपासना की।

इसके उपरांत उन्होंने उदयाचलगामी सूर्य को ऊषा अर्घ्य देकर नमन किया।

इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को समर्पित मंत्रों का जाप भी किया। पूजन के उपरांत स्वयं प्रसाद ग्रहण किया।

डीएम ने वितरण किया प्रसाद

अपने हाथों से उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण कर उनकी शुभेच्छा प्राप्त की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा,

तहसीलदार सदर  पंकज शाही, ईओ नगर पालिका महराजगंज  आलोक कुमार,

ओएसडी श्री आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

67 साल पुराने श्री राम जानकी मंदिर का होगा कायाकल्प

67 साल पुराने श्री राम जानकी मंदिर का होगा कायाकल्प मंगल गीतों के बीच गर्भगृह …