बारीगांव रामलीला मेला: एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
Religion: महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव में चल रहे श्रीरामलीला मेले का रविवार को अपराह्न लगभग तीन बजे सदर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने रामलीला मंचन स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मेला परिसर के चारों ओर सुरक्षा व स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
बेहतर बनाए रखने की अपील
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि बारीगांव का यह मेला लंबे समय से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र रहा है।
बताया जाता है कि यहां प्रतिवर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटते हैं। इस बार भी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
चप्पे चप्पे पर डटी रहेगी पुलिस -सीओ
सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला परिसर और आसपास के मार्गों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग लगाने, पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित करने और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसडीएम जितेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत व नगर पंचायत के कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में रोजाना साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।
कैसा होगा मेरा का व्यवहार
अधिकारियों के निरीक्षण से मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में संतोष दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि प्रशासन की सक्रियता से इस वर्ष का रामलीला मेला और भी भव्य और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होगा।
निरीक्षण इस के दौरान बारीगांव रामलीला मेला अध्यक्ष रामनिवास सिंह,व मेला प्रबन्धक रामनाथ सिंह , मेला सहायक खेल मंत्री अंगद यादव, मीडिया प्रभारी आत्मा सिंह, उप कोषाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहे
PM News 18 Hindi News Website

