Tuesday , 14 July 2026

CM Yogi : सरकार का बड़ा ऐलान राज्य कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Nhttp://CM Yogi : सरकार का बड़ा ऐलान राज्य कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेगा महंगाई  राज्य कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

 

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की वृद्धि करने के फैसले के बाद

अब उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मियों को भी सरकार बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता देगी।

तीन फीसदी वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की दर बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगी।

शासनादेश जारी होने पर वित्त विभाग डीए व डीआर दिए जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द राज्य सरकार बोनस और डीए दिए जाने का आदेश जारी करेगी।

डीए वृद्धि का लाभ जुलाई 2024 से मिलेगा। बोनस जहां सिर्फ अराजपत्रित कर्मचारियों

वर्कचार्ज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा वहीं डीए-डीआर वृद्धि का लाभ

सभी राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा

इस बार दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता तीनों मिलेंगे।

योगी ने केंद्रीय कर्मियों का डीए बढ़ाने पर जताया आभार

CM Yogi :  योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त देने,

पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी करने, रबी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने

और वाराणसी के संबंध में किए गए फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए निर्णय अभिनंदनीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए निर्णय अभिनंदनीय है।

त्योहारों अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों को दिए गए उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर किया है।

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए रबी फसलों गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड

और सरसों, कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यह निर्णय अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही

उन्हें कृषि क्षेत्र में और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।

पावन नगरी काशी की विकास

मुख्यमंत्री ने लिखा कि पावन नगरी काशी की विकास यात्रा को और गति प्रदान करते हुए

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग के

निर्माण को स्वीकृति दी गई है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ ही यह परियोजना वाराणसी

और चंदौली के लोगों के लिए आत्मनिर्भरता के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है 

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है  इंस्पेक्टर पति को …