https://www.pmnews18.in/uncategorized/suspend/
Suspend : यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड हुए समाज कल्याण अधिकारी
भ्रष्टाचार और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में एक और कार्रवाई हुई है।
यूपी सरकार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
डीएम ने लापरवाही व शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
जिसके बाद शासन की ओर से कार्रवाई करते हुए लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार और विभागीय कार्यों में लापरवाही
की शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही अधिकारियों के निर्देश को भी नजरअंदाज किया था
विभागीय लक्ष्य भी पूरे नहीं किए
इसको लेकर शासन की मंशा के अनुसार कार्य न करने पर डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था।
अब डीएम के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने उन्हें Suspend करने की कार्रवाई कर दी है।
साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है।
डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलिमा चौहान को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
डीएम ने लगातार दिए थे निर्देश
विभागीय कार्यों में तेजी लाने के डीएम की ओर से कई बार निर्देशित किया गया था।
सीडीओ की ओर से भी लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसके वावजूद कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही थी।
जिसके कारण लापरवाही को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
सीडीओ कुलदीप मीना ने बताया, डीएम की तरफ से विभागीय कार्यों में लापरवाही और
भ्रष्टाचार के मामले में शासन को पत्र लिखा गया था। जिस पर suspend करने की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही जग जाहिर था।
कई लोगों ने डीएम के पास शिकायत दर्ज कराई थी डीएम के निर्देश के बावजूद भी सुधार नहीं हुआ
PM News 18 Hindi News Website
