Tuesday , 14 July 2026

Dulhan :  सुहागरात के दिन शौहर के अरमानों पर पानी फेर दी दुल्हन 

https://www.pmnews18.in/uncategorized/dulhan/

Dulhan :  सुहागरात के दिन शौहर के अरमानों पर पानी फेर दी दुल्हन 

यूपी के अमरोहा में निकाह से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

शहर की ही रहने वाली एक युवती को Dulhan की साज-सज्जा में फोटो शूट कराने का ऐसा जूनून चढ़ा

कि उसने इसके लिए दो-दो परिवारों की इ्ज्जत दांव पर लगा दी।

युवती के कहने पर परिवार ने अच्छा वर तलाशा और अपनी क्षमता भर अच्छी से अच्छी शादी करा दी।

मैं तो दूसरे की अमानत हूं

युवती भी खुशी-खुशी निकाह से लेकर विदाई तक की ढेरों तस्वीरें कराती रही

लेकिन सुहागरात पर यह कहकर उसने शौहर के अरमानों पर पानी फेर दिया

कि उसने शादी केवल खुद को Dulhan के तौर पर देखने के लिए किया है, वह तो किसी और की है।

ये सुनते ही दूल्हे की हालत खराब हो गई। मानों उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो।

पूरा मामला अमरोहा शहर के ही एक मोहल्ले का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने जिद करने पर आनन-फानन में अपनी बेटी की शादी

करीब 12 दिन पूर्व शहर के ही रहने वाले एक युवक के साथ की थी।

बतौर दहेज सामान दिया था, साथ ही एक बैंक्वेट हॉल में रिश्तेदारों और परिचितों की बड़ी दावत भी की थी।

लेकिन बेटी के दिल-ओ-दिमाग में जो खुराफात चल रही थी, उससे पिता और पूरा परिवार अनजान था।

विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून

लड़की के सिर पर Dulhan के जोड़े में सजा-धजा देखने और विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून था।

अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने पिता से शादी कराने की जिद की थी।

विदाई के बाद सुर्ख जोड़े में जेवरों से लदी Dulhan जब ससुराल पहुंची ये शौक भी पूरा हो चुका था।

शादी के बाद पहली ही रात में शौहर ने जब कमरे में आकर घूंघट उठाने की कोशिश की

Dulhan ने साफ कह दिया कि उसका प्यार कोई और है। Dulhan ने फोटो शूट के लिए की थी।

मियां-बीवी के बीच चल रहा विवाद

सुहागरात में Dulhan के मुंह से यह बात सुनकर दूल्हें के पांव की जमीन खिसक गई।

मियां-बीवी के बीच चल रहा विवाद बढ़ा तो परिजन भी कमरे में पहुंच गए।

Dulhan ने कहा कि उसे फौरन तलाक चाहिए। खुद के साथ हुए इस फरेब पर दूल्हे के होश फना हो गए।

किसी भी तरह Dulhan के न मानने पर आखिरकार पंचायत बुलानी पड़ी।

पंचायत का नजीता ये निकला कि धूमधाम से हुई शादी 48 घंटे के भीतर टूट गई।

दूल्हा शहर छोड़कर दिल्ली

दहेज का सामान Dulhan को उसके घर भेज दिया गया। बाद में काजी से राय-मशवरे के बाद

दोनों का तलाक भी हो गया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस स्तर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वहीं, शरीयत के मुताबिक मेहर अदा करने के बाद बदनामी और रिश्तेदारों के सवालों से आजिज

दूल्हा शहर छोड़कर दिल्ली अपने किसी रिश्तेदार के घर चला गया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है 

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है  इंस्पेक्टर पति को …