Tuesday , 14 July 2026

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है 

illicit relation: लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला। सामने आया है 

इंस्पेक्टर पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाकर पत्नी के विरोध पर जान से मारने का प्रयास

illicit relation: मामला राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

यहां एक महिला दरोगा ने अपने ही इंस्पेक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला दरोगा के आरोप सुनकर पुलिस कर्मी भी दंग रह गए।

महिला दरोगा ने बताया कि उसके इंस्पेक्टर पति का उसकी जेठानी संग illicit relation: है।

कमरे में आपत्तिजनक हालत

दोनों अक्सर बिस्तर पर अय्याशी करते मिलते हैं। महिला दरोगा ने बताया कि

एक दिन दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था।

इस पर उसकी पिटाई कर दी गई।महिला दरोगा ने जेठ की भी करतूत बताई।

फिलहाल महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने जेठ, जेठानी और उसके इंस्पेक्टर पति के खिलाफ

केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पूरा मामला महानगर कोतवाली का है।

पुलिस लाइन निवासी महिला दरोगा के पहले पति की मौत हो चुकी है।

उसका पहले पति से एक बेटा भी है। अप्रैल 2021 में दरोगा ने लखनऊ में तैनात

एक इंस्पेक्टर से शादी की थी। जो मौजूदा वक्त में मेट्रो में तैनात है।

पीड़िता के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास में जेठ-जेठानी भी साथ रहते हैं।

21 सितंबर की रात

पीड़िता महिला दरोगा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया।

महिला दरोगा ने बताया कि 21 सितंबर की रात में कमरे से आवाजें आ रही थीं।

उसने पास जाकर देखा तो इंस्पेक्टर पति जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में था।

उसने दोनों को बिस्तर पर एक साथ देखकर विरोध जताया तो जेठानी और उसके पति ने

गला दबाकर हत्या करने की कोशिश

उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।साथ ही महिला के जेवर भी छीन लिए।

पीड़िता का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब जेठ को दी  तो उन्होंने भी

उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। उल्टे उसके बाल पकड़कर घसीटा उसके साथ अश्लीलता की।

महिला दरोगा का आरोप है कि जेठ, जेठानी और उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने महानगर कोतवाली में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला की तहरीर पर जेठ-जेठानी और उसके इंस्पेक्टर पति के खिलाफ केस दर्ज किया

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Movie: सिनेमाघरों में रिलीज हो गई सिंघम अगेन,बुकिंग के लिए ….

Movie: सिनेमाघरों में रिलीज हो गई सिंघम अगेन,बुकिंग के लिए …. दे दे प्यार दे …